Logo

शहर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती अभियान गोपस्वर मंडल एवं गंगाशहर मंडल में चलाया गया ।

एस सी मोर्चा द्वारा बस्ती संपर्क अभियान जारी

आईरा समाचार बीकानेर । शनिवार को  शहर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा बस्ती अभियान गोपस्वर मंडल एवं गंगाशहर मंडल में चलाया गया । वाल्मिकी बस्ती भीनासर एवं मेघवाल बस्ती गड़सीसर के अंदर बस्ती संपर्क किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, जिला महामंत्री राजकुमार कड़ेला, गंगाशहर मण्डल अध्यक्ष छेलाराम मेघवाल ,गोपस्वर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र वाल्मीकि एवं संपतलाल सिंघाडिया सहित आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की आम जनता तक उसका प्रचार प्रसार किया गया एवं मोदी जी की अपील और योजनाओं के पैंपलेट वितरण किए गए।सभी योजनाओं को जिला अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया  द्वारा आम जनता के सामने रखा एवं लाभार्थियों से बातचीत की एक बार मोदी सरकार 400 पार के नारे के साथ बस्ती संपर्क अभियान को संपन्न किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.