बीकानेर अवैध नशीले पदार्थो के साथ स्कार्पियो गाड़ी जब्त, जेएनवीसी थाना पुलिस की कार्रवाई
अवैध नशीले पदार्थो के साथ स्कार्पियो गाड़ी जब्त, जेएनवीसी थाना पुलिस की कार्रवाई
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ बीकानेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ गाड़ी जब्त की। यह कार्रवाई जेएनवीसी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कॉस्पेट कोचिंग तिराहे पर की है। जहां पर थाना पुलिस टीम ने एक स्कार्पियो गाड़ी से अवैध अफीम करीब 13 ग्राम जब्त की है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।इस संबंध में पुलिस ने गोडू बज्जू के रहने वाले सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुंदर पुत्र रामचंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

