बाकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात
विधायक जेठानंद व्यास ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात
आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने शुक्रवार को नव नियुक्त जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि से मुलाकात कर पुष्करणा सावा में बिजली, पानी, यातायात, चिकित्सा व सुरक्षा इत्यादि को लेकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को लेकर चर्चा की। इस दौरान विधायक व्यास ने जिला कलेक्टर को पुष्करणा सावा में आने के लियेआमंत्रित भी किया। इस मौके पर भाजपा नेता जेपी व्यास, पुष्टीकर सेवा समिति के वीरेन्द्र किराडू, शिव शंकर व्यास, अनिल पुरोहित, प्रेम शंकर रंगा,रामचंद्र ओझा भी मौजूद थे।

