बीकानेर आईएएस रमेश को सौंपा सहायक पुलिस अधीक्षक सदर का जिम्मा
आईएएस रमेश को सौंपा सहायक पुलिस अधीक्षक सदर का जिम्मा
आईरा समाचार बीकानेर। राज्य सरकार ने सात आईपीएस अफसरों का पदस्थापन किया है,इनमें आईपीएस रमेश को सहायक पुलिस अधीक्षक सदर का जिम्मा सौंपा गया है। इनके अलावा आईपीएस अमित जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक जायल, नागौर, शाहीन सी को सहायक पुलिस अधीक्षक सीकर, प्रशांत किरण को सहायक पुलिस अधीक्षक राजगढ़ चूरू, बी आदित्य को सहायक पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, अभिषेक को सहायक पुलिस आयुक्त जोधपुर पूर्व और मनीष कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक मावली उदयपुर में लगाया गया है। यह सभी सातों आईपीएस पदस्थापन की प्रतीक्षा में थे।

