आईरा वार्ता मो जब्बार बीकानेर/जिला कुश्ती सगंम द्वारा 15 मई 2022 को अंडर 15 वर्ष के बालक/ बालिकाओं (पहलवानों) का चयन प्रतियोगिता के आधार पर सुबह 11:00 बजे पटेल बालविहार व्यायामशाला, पटेल नगर बीकानेर में होगा। पटेल बाल विहार व्यायामशाला के संचालक एवं कुश्ती संगम के सचिव पहलवान जगन पूनियां ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कुश्ती चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को अपना मूल निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट एवं दो पासपोर्ट साइज की फोटो साथ में लाने होंगे, मूल प्रमाण पत्रों के अभाव में पहलवान प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। कुश्ती चयन मंडल में पहलवान महावीर कुमार सहदेव, लक्ष्मण सारस्वत, रामप्रताप ( छोटू) एवं रामप्रसाद शामिल होंगे। जिला स्तर पर विजय पहलवान राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 22-23 मई 2022 को भरतपुर मैं भाग लेंगे। यह जानकारी कुश्ती संगम के अध्यक्ष कमल कल्ला दी।
द्वारा-पहलवान महावीर कुमार सहदेव, पटेल बालविहार व्यायामशाला, बीकानेर
इकबाल खान एक पत्रकार एवं डिजिटल मीडिया पब्लिशर हैं। वे आईरा वार्ता न्यूज नेटवर्क के संस्थापक हैं, जो देश-विदेश और स्थानीय स्तर की ताज़ा खबरों को निष्पक्ष रूप से डिजिटल माध्यम में प्रकाशित करता है। उनका उद्देश्य जनहित की सटीक और विश्वसनीय जानकारी आम जनता तक पहुँचाना है।
कार्यालय
आईरा हाउस, एसबीआई बैंक वाली गली, तिलकनगर, बीकानेर, राजस्थान, भारत
संपर्क
एडिटर इकबाल खान
मोबाइल: 9667508787
ईमेल: airavarta@gmail.com

