भाजपा जस्सुसर मंडल ने मुकेश ओझा के नेतृत्व में सनातन धर्म के धार्मिक स्थान मंदिरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया और स्वच्छता संबंधी सामग्रियां भेंट की
भाजपा जस्सुसर मंडल ने मुकेश ओझा के नेतृत्व में सनातन धर्म के धार्मिक स्थान मंदिरों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया और स्वच्छता संबंधी सामग्रियां भेंट की।
आईरा वार्ता समाचार बीकानेर बीकानेर।आज दिनांक 19 जनवरी 2023 को अयोध्या धाम ,प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत धार्मिक स्थलों, सनातन धर्म के मंदिर , तीर्थ क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा के नेतृत्व में जस्सुसर मंडल के तीर्थ स्थान मंदिर देवरों में सफाई अभियान का कार्यक्रम रखा गया।जस्सुसर मंडल क्षेत्र में गणेश जी मंदिर, भालचंद्र गणेश जी मंदिर, रत्ताणी व्यासों की बगीची भैरुनाथ एवं गणेश मंदिर, हनुमान जी मंदिर, गौरीशंकर महादेव जी मंदिर परिसरों में सफाई अभियान का कार्यक्रम दिनभर किया और मंदिर की देखरेख करने वाले सनातन धर्म के पुजारी गणों का सम्मान किया गया । जस्सुसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता आचरण में होनी चाहिए इसी कथन को सार्थक करने के लिए मंदिर में सफाई स्वच्छता व्यवस्था सुचारू हो इसके लिए पानी की बड़ी बाल्टी ,दो प्रकार की झाडू वाइपर,सर्फ के 10 पैकेट,साबुन ,हार्पिक , प्रत्येक मंदिर में भेंट किए गए।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश ओझा ने बताया कि यह यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर अयोध्या मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी ऐतिहासिक दिवस के तत्वाधान में भारतीय जनता पार्टी एवं आमजन मंदिरों में 7 दिनों तक लगातार साफ सफाई अभियान के तहत यह कार्यक्रम जो जस्सूसर मंडल द्वारा किए जा रहे हैं। और साथ में मंडल के सभी मंदिरों को लाइटों से सजाया जा रहा है।इस मौके पर गणेश जी के पुजारी श्रवण जी स्वामी ने कहा कि पहली बार स्वच्छता सामग्री भेंट की गई है जो बहुत ही सराहनीय है व्यक्ति के आचरण में स्वच्छता अभियान होना चाहिए यह जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशैली से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूं।स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में उपस्थित जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा, मंडल महामंत्री चोरूलाल सुथार ,बलदेव स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन डेलू, भवानी प्रजापत, जुगल आचार्य, बलुराम ओड,इंदु वर्मा, जनसंघ नेता दाऊजी गहलोत,पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुषमा बिस्सा, गिरधारी सुथार ,वार्ड पार्षद सुधा आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, मंडल मंत्री किशन सोनी ,अशोक सांखला, भिया राम जोशी ,मिडिया प्रभारी दिनेश चांडक, भागीरथ स्वामी,मनीष जी भाटी, शुभ दयाल डेलू,चांद रतन स्वामी,जय किशन कुमावत, महेश कुमार स्वामी, शशि शेखर जागा, महिला मोर्चा अध्यक्ष भगवती स्वामी, पूजा सुथार, विमल स्वामी,शारदा सुथार, अमित कुमार ओझा ,धर्मचंद ओझा ,सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

