Logo

भाजपा ने श्रीकोलायत में पूनम कंवर और खाजूवाला में डॉ.विश्वनाथ पर जताया भरोसा

भाजपा ने श्रीकोलायत में पूनम कंवर और
खाजूवाला में डॉ.विश्वनाथ पर जताया भरोसा
आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर की श्रीकोलायत और खाजूवाला सीटों को लेकर जद्दोजहद में उलझी भाजपा ने गुरूवार को लंबी प्रतिक्षा के बाद दोनों सीटों से प्रत्याशी घोषित कर दिये। इनमें श्रीकोलायत से पूर्वमंत्री देवीसिंह भाटी की पुत्रवधू पूनम कंवर और खाजूवाला से पूर्व संसदीय सचिव डॉ.विश्वनाथ मेघवाल को मैदान में उतारा है। हालांकि श्रीकोलायत से देवी सिंह भाटी खुद मैदान में उतरना चाहते थे,लेकिन किन्ही सियासी कारणों के चलते पार्टी ने उनकी पुत्रवधू को प्रत्याशी घोषित कर दिया ।  पिछले चुनाव में खुद देवी सिंह भाटी की पहल पर पूनम कंवर को उम्मीदवार बनाया गया था। तब ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी से वो हार गई थी। इसके बाद देवी सिंह भाटी ने पार्टी छोड़ दी। चुनाव से ठीक पहले उन्होंने फिर से पार्टी ज्वाइन की तो उम्मीद थी कि वो स्वयं मैदान में उतरेंगे। पार्टी में उच्च स्तर पर उनकी बजाय पूनम कंवर को ही उम्मीदवार बनाने का निर्णय किया गया। माना जा रहा है कि देवीसिंह भाटी की उम्र उनकी टिकट में रोडा बन गई। अब कोलायत में त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। यहां कांग्रेस से ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी प्रत्याशी है, जबकि भाजपा से पूनम कंवर। तीसरे दावेदार के रूप में आरएलपी के रेंवतराम पंवार है। इधर,खाजूवाला में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को उम्मीदवार बनाये जाने की चर्चा थी,लेकिन केन्द्रीय मंत्री इसके लिये तैयार नहीं हुए। ऐसे में पार्टी ने डॉ. विश्वनाथ को मैदान में उतार दिया जो पहले भी खाजूवाला से विधायक रह चुके हैं। तब उन्होंने गोविन्दराम मेघवाल को ही हराया था। एक बार फिर उनका मुकाबला गोविन्दराम से ही हो रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.