उधर नोखा भाजपा मंडल ने पानी और बिजली को लेकर किया प्रदर्शन
आईरा वार्ता अख्तर भाई बीकानेर
नोखा भाजपा मंडल ने भी किया प्रदर्शन
नोखा शहर मंडल की ओर कांग्रेस सरकार की बिजली संबंधी गलत नीतियों के खिलाफ नोखा शहर भाजपा द्वारा एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था नही सुधरी तो भाजपा जनता के हितों के लिए धरना व प्रदर्शन करेगी। मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती ने बताया कि सरकार कोयले की कमी के कारण तीन घंटे की घोषित कटौती व अन्य तीन घंटो से अधिक अघोषित कटौती से इस 48 डिग्री के तापमान में लोगों का जीना दुर्भर हो गया। जिला उपाध्यक्ष आसकरण भट्टड ने बताया कि बिजली कटौती के कारण पानी की व्यवस्था भी चरमरा गई है। लोगों को तीन दिन तक पानी की आपूर्ति नही होती। इस दौरान धरने में जगदीश भार्गव, पार्षद जेठूसिंह राजपुरोहित, भरत रांकावत, सुनील पूनिया, राम सोनी, नरेंद्र राजपुरोहित, राजू मालपानी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष गणपत सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रामनिरंजन जोशी, अशोक व्यास, गुलाब पुनिया, सांवरलाल खीचड़, ओमप्रकाश देहडू शिव मायिा, संदीप चोरडिय़ा, मुन्ना तिवाड़ी, संपत चोरडिय़ा, नारायण राठी, रामदयाल सोनी शामिल थे।

