उदयरामसर और पलाना गांव के बीच ट्रेन से किसी के कटने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीकानेर की पीबीएम मोर्चरी लाया गया है।
आईरा न्यूज बीकानेर ,ट्रेन से कटने पर एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस-जीआरपी जांच में जुटी है। घटना अब से कुछ देर पहले की है। शहर से सटते उदयरामसर और पलाना गांव के बीच ट्रेन से किसी के कटने की सूचना पर मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बीकानेर की पीबीएम मोर्चरी लाया गया है। बताया जाता है कि उदयरामसर और पलाना के बीच ब्रिज बना हआ है। उसके समीप यह हादसा हुआ है। ऐसे में यह आत्महत्या है या दुर्घटना के इस बारे में अभी कुछ स्पष्ट तौर पर कहा नहीं जा सकता। शव को पीबीएम तक लाने में असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता राजकुमार खडग़ावत, जेठाराम तंवर आदि मौके पर पहुंचे हैं।

