Logo

बीकानेर,जनवादी महिला ने कलक्टरी पर सजाई राशन कार्डो की रंगोली

जनवादी महिला ने कलक्टरी पर सजाई राशन कार्डो की रंगोली
आईरा समाचार बीकानेर। ‘गरीबों के बन्द-राशन को शीघ्र शुरू किया जाए’ इस मांग को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला विकास समिति की महासचिव सीमा जैन के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्टर में धरना लगा प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अपने राशन कार्ड जमीन रंगोली की तरह सजा दिये। इस मौके पर सीमा जैन ने बताया कि भारतीय जनवादी महिला समिति ने विभिन्न मोहल्लों में सर्वेक्षण किया।  जिसमे पाया गया कि बस्तीयों में गरीब मजदूर लोगों का राशन कार्ड होने के बावजूद राशन नही मिल रहा। एक तरफ मजदूर डायरी की अनिवार्यता लागू करना वही दूसरी तरफ मजदूर डायरी बनाने पर रोक लगाना सरकार का दोहरा चरित्र दर्शाता है। गरीबों को राशन न देना अमानवीय कृत्य है।  जिसके पास राशन कार्ड है उसे राशन अनिवार्य रूप से मिलना ही चाहिए। राशन की समस्या का शीघ्र समाधान करे। अन्यथा जनवादी महिला समिति बीकानेर में बड़ा आन्दोलन करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.