वैशाखी महोत्सव मे रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
,,आईरा वार्ता अख्तर भाई बीकानेर,,
बीकानेर। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा (पंजीकृत) की बीकानेर इकाई की ओर से बुधवार की शाम रविन्द्र रंगमंच मे वैशाखी महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविंद राम मेघवाल थे। प्रदेश संयोजक अरविंद मिड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में पंजाबी भंगडा प्रस्तुत किया गया तथा बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस दौरान विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त नीरज के.पवन थे। कार्यक्रम के दौरान समाज के गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक अमरजीत सिंह चावला, डॉ. दीपिका धूडिया,अमरजीत सिंह जग्गी, ओमप्रकाश मदान,मनोहर चावला, महेश चावला, ओमप्रकाश अनेजा, अंजना खत्री, नरेश चुग,सतीश कुमार खत्री, नरेंद्र खत्री,प्रेमचंद खत्री,दीपक अरोडा,राजेश कुमार दूडिया सहित अन्य का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एंकर नरेश मीर ओर विक्की सैनी बॉस ने किया।
राष्ट्रीय पंजाबी महासभा(पंजीकृत)के राष्ट्रीय अध्यक्ष मेहता पहुंचे बीकानेर: राष्ट्रीय पंजाबी महासभा(पंजीकृत)के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हरियाणा के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त अशोक मेहता ने कहा कि पंजाबी समाज एक मार्शल कौम हैं जिसकी अपनी एक अलग ही पहचान हैं।अब समय आ गया हैं पंजाबी एकता को मजबूत करना। मेहता ने यह बात रविंद्र रंगमंच मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
इस दौरान महासभा के प्रदेश संयोजक अरविंद मिढ्ढा,अनिल पाहूजा, सतीश कुमार खत्री, प्रेमचंद खत्री सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


