आमजन से मिले पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी दी होली की शुभकामनाएं।
आईरा समाचार बीकानेर। कृषि उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी ने बुधवार को वैध मघाराम कॉलोनी स्थित अपने निवास में बीकानेर जिले के कांग्रेस जिला प्रमुख, उपजिला प्रमुख, प्रधान , सरपंच,वार्ड पंच, बीकानेर नगर निगम के कांग्रेस पार्षद एवं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान डूडी ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बीकानेर को गंगा-जमुनी संस्कृति वाला शहर बताया और कहा कि यहां के लोग पूरे उत्साह के साथ तीज त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि बीकानेर का आपसी सद्भाव पूरे देश के लिए मिसाल है। युवा पीढ़ी इसे बरकरार रखे। कानून व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए साजिश रचते रहते हैं। राजस्थान की पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रदेश में चाक -चौबंद है। और अनेक संगीन मामलों में घटना के तुरंत बाद कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार कर चुकी है। भाजपा देश में नफ़रत और सांप्रदायिकता का जहर घोल रही है,तो नंबर के बाजार को मिटाने के लिए राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर मोहब्बत की दुकान खोलने का संदेश दिया था। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया उन्हें आमजन तक पहुंचाकर फायदा दिलाने का बात कही। इस अवसर पर जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,उप जिला प्रमुख लक्ष्मी देवी विश्नोई, शशिकांत शर्मा, हाजी मकसूद अहमद, अनवर अजमेरी, आनंद सिंह भाटी, रमेश तिवाड़ी, लक्ष्मण पुरोहित, मोहम्मद रमजान रंगरेज सहित अनेक लोग मौजूद रहे।