Logo

बीकानेर:संगीतमय सतरंगी शाम कार्यक्रम के बैनर का विमोचन अतिथियों एवं कलाकारो के द्वारा किया गया

संगीतमय सतरंगी शाम कार्यक्रम के बैनर का विमोचन अतिथियों एवं कलाकारो के द्वारा किया गया

आईरा समाचार बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला केन्द्र संस्थान बीकानेर के अध्यक्ष मेघराज नागल ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुकेश की कॉमेडी टीम का सम्मान व नृत्य एवं संगीतमय सतरंगी शाम कार्यक्रम आगामी 12 फरवरी20-23 रविवार की शाम को बीकानेर के स्थानीय टाउन हॉल में आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम बैनर का विमोचन शुक्रवार की शाम गोगा गेट सर्किल स्थित राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल बाईक शोरूम में कार्यक्रम के अतिथियों व कलाकारों के द्वारा किया गया । इस अवसर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामरतन धारणिया, अध्यक्षता कर रहे एनडी रंगा, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी संगीता शेखावत, अर्चना सक्सेना, समाजसेवी और भाजपा नेता कुणाल कोचर, समाजसेवी मनोज कुमार मोदी, सुशील यादव, कमलकांत शर्मा, ललित शर्मा,अरूण अग्रवाल, नारायण बिहाणी, राधाकृष्णन सोनी, मुकेश सोनी और उनकी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों के द्वारा नृत्य एवं फिल्मी गीत तथा मुकेश सोनी टीम द्वारा कॉमेडी पेश की जायेगी। इस अवसर पर नागल ने कहा कि प्रतिभाएं हर जगह मौजूद होती हैं। उन्हें समाज के सामने लाने का कार्य हमारी संस्था द्वारा किया जा रहा। इस कार्यक्रम को लेकर कलाकार और आम लोगों में उत्साह है। जो बहुत कम कार्यक्रम में देखने को मिलता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.