Logo

शांति कलश की हुई स्थापना,24 दर्शनीय जिनालय बनाने पर हुआ विमर्श साध्वीवृंदों ने भीनासर से किया विहार।आईरा अख्तर भाई,

शांति कलश की हुई स्थापना, 24 दर्शनीय जिनालय बनाने पर हुआ विमर्श साध्वीवृंदों ने भीनासर से किया विहार।
आईरा वार्ता समाचार बीकानेर। भक्ति का फल हमेशा श्रेष्ठ होता है, जीवन को पापकर्मों से मुक्ति दिलाती है भक्ति। उक्त प्रवचन शासन प्रभाविका सौम्यप्रभा ने भीनासर स्थित श्री पाश्र्वनाथ भगवान जैन मंदिर में व्यक्त किए। मंदिर में संतिकर्म पूजन व शांति कलश की स्थापना की गई। इस दौरान कोचर मंदिर पंचायत ट्रस्ट के अध्यक्ष किशोर कोचर ने भीनासर मंदिर में 24 दर्शनीय जिनालय बनाने पर विमर्श किया। विमर्श के दौरान मोतीलाल कोचर, नवीन कोचर, राजू कोचर, सुशील कोचर उपस्थित रहे। कोचर फ्रेंड्स क्लब के जितेन्द्र कोचर ने बताया कि शासन प्रभाविका सौम्यप्रभा, साध्वी सौम्यदर्शना, साध्वी अक्षयदर्शना व साध्वी परमदर्शना ने भीनासर विहार कर पलाना में लीलम सिपानी के फार्म पहुंचे तथा गुरुवार सुबह रासीसर प्रवास रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.