Logo

सरदारशहर तहसील में उप चुनाव, कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यह सीट खाली हुई थी। मोदी लहर में भी जीत दर्ज करने वाले दबंग विधायक शर्मा की सीट संकट में,।

 

आईरा वार्ता संपादक इक़बाल खान।  कांग्रेस के विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के कारण यह सीट खाली हुईगहलोत सरकार और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है विधानसभा का उप चुनाव वंही राजस्थान में एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले 5 दिसंबर को प्रदेश के सरदार शहर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव होगा।इस सीट से उनके पुत्र अनिल शर्मा को कांग्रेस का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। यह उप चुनाव प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। चुनाव परिणाम एक तरफ जहां कांग्रेस की आंतरिक राजनीति को प्रभावित करेगा,वहीं इसका असर 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी हो सकता है।गहलोत विरोधी सचिन पायलट खेमा करेगा लाबिंग चुनाव में यदि कांग्रेस प्रत्याशी की हार होती है तो गहलोत विरोधी पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट खेमा उनके खिलाफ पहले से अधिक मजबूती से लाबिंग करेगा। वहीं चुनाव परिणाम यदि कांग्रेस के पक्ष में आता है तो गहलोत पार्टी में पहले से अधिक मजबूत होंगे।उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद गहलोत ने अपने विश्वस्त नेताओं के साथ शनिवार को चर्चा की। उधर भाजपा ने भी तैयारी प्रारंभ कर दी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह रविवार को जयपुर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। वे पोलिंग बूथ स्तर पर बनाई जा रही कमेटियों की समीक्षा करेंगे।भाजपा ने पार्टी को पोलिंग बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिहाज से कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने का निर्णय लिया है। भाजपा ने सरदारशहर से संभावित प्रत्याशी के बारे में विचार-विमर्श करना प्रारंभ कर दिया है।उल्लेखनीय है कि मौजूदा विधानसभा के कार्यकाल में अब तक छह विधायकों का निधन हुआ है । विधायकों के निधन के कारण अब तक हुए पांच उप चुनाव में तीन पर भाजपा और दो पर कांग्रेस जीती है। एक सीट पर पांच दिसंबर को उप चुनाव होना है।

बेरोगार युवक कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करेंगे

पिछले 35 दिन से गुजरात में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव प्रचार कर रहे राजस्थान के बेरोजगार युवा अब सरदारशहर में कांग्रेस प्रत्याशी के विरूद्ध मोर्चा खोलेंगे । हालांकि ये इनका षड्यंत्र है। मोदी राज में महंगाई आसमान छू रही है। केंद्र में भाजपा सरकार से जनता बहुत परेशान है लेकिन भाजपा की तो यह षड्यंत्र वाली राजनीतिक कभी ना खत्म होने वाली,राजनीति है।षड्यंत्र ओर हिन्दू मुस्लिम ,मन्दिर मस्जिद, आदि आदि झूठे ओर षड्यंत्र वाले मुद्दे ही तो इन्हें जीत की ओर लेजाते है ।जबकि केंद्र शासित राज्यों में भी बहुत बुरा हाल है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.