Logo

1नवम्बर से द्वितीय चरण बस्ती जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करेगा अनुसूचित जाति मोर्चा – कैलाश मेघवाल

1नवम्बर से द्वितीय चरण बस्ती जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत करेगा अनुसूचित जाति मोर्चा – कैलाश मेघवाल

आईरा वार्ता बीकानेर। शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने प्रेसवार्ता मे बताया कि आजादी की वर्षगांठ पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में बस्ती जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एक नवम्बर से केंद्र मे मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए किए गए कल्याण के अब तक के कार्यों को उनके घर घर तक द्वितीय चरण बस्ती अभियान में पहुंचाया जायेगा । ओर राजस्थान प्रदेश में कांग्रेस गहलोत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगो के प्रति अत्याचारों के साथ -साथ महिला उत्पीडन जन विरोधी नितियों का पर्दाफाश किया जायेगा। कैलाश मेघवाल ने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा महिला,गरीब, मजदूर, कामगार, किसान, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लिए कोई नई योजनाएं प्रारंभ नहीं की गई है, बल्कि कुछ योजनाओं का केवल नाम बदला गया है। इस अवसर पर शहर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोहनलाल चांवरिया, देहात अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, देहात प्रभारी जगदीश सोलंकी,जिला उपाध्यक्ष खेमेन्द्र जीनगर, रानी बाजार मंडल प्रहलाद धोबी,गंगाशहर मंडल अध्यक्ष छैला राम मेघवाल, पंकज वाल्मीकि सहित अनेक अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.