Logo

आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने एक ट्वीट करते हुवे कहा शशि थरूर एक हारे हुए व्यक्ति।

आईरा वार्ता इक़बाल खान  दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी  ने कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में पराजित हुए शशि थरूर को आड़े हाथों लेते हुए आज उन्हें चेताया कि आने वाले दिनों में उन्हें गांधी परिवार की मुखालफत करने के लिए शर्मिंदा किया जाएगा।

भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित मालवीय ने एक ट्वीट करते हुवे कहा शशि थरूर एक हारे हुए व्यक्ति की तरह रो रहे हैं। क्या उन्हें वास्तव में कांग्रेस में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने की उम्मीद थी? उसे आभारी होना चाहिए कि उसे बाथरूम में बंद नहीं किया गया था .. सबसे बुरा अभी आना बाकी है। अगले कुछ महीनों में गांधी परिवार से मुकाबला करने के लिए उनका उपहास किया जाएगा और उन्हें शर्मिंदा किया जाएगा।’

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के समर्थकों ने अध्यक्षीय चुनाव के प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को पत्र लिखकर मतदान में धांधली का आरोप लगाया है। इस पत्र के सार्वजनिक होने पर कांग्रेस में हंगामा मच गया है और श्री मिस्त्री ने कहा है कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और इसे सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई है और इस संबंध में जो शिकायत की गई है उनका एक एक करके जवाब दिया जाएगा और थरूर को बुलाकर पूछा जाएगा कि उन्होंने किस वजह से सवाल उठाए हैं।

मलिकार्जुन की जीत पर (राज) में खुशी की लहर 

मलिकार्जुन खरगे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पीसीसी सदस्य, पूर्व महापौर बीकानेर से हाजी मकसूद अहमद बीकानेर ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ओर कहा की उनके निर्वाचित होने से पूरे देश में कांग्रेस सगठन मजबूत होगा और आने वाला भविष्य कांग्रेस का होगा एवं उनके कुशल नेतृत्व मे कांग्रेस नये मुकाम हासिल करेगी ।पुर्व शहर सचिव अनवर अजमेरी ने भी बधाई व प्रशन्नता जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.