Logo

मोहर्रम की सात तारीख पर शहर के 3 जगहों से बीकानेर में निकला अलम का जुलूस

आईरा वार्ता समाचार बीकानेर। शनिवार को मोहर्रम  की सात तारीख पर शहर में तीन जगहों पर  अलम के जुलूस निकाले गए। ये जुलूस मोहल्ला तेलियान, तेलीवाड़ा, जोशीवाड़ा में महावतों की गली और माेहल्ला महावतान से निकले और दरगाह नौगजा पीर पहुंचा। यहां दरगाह के मुजाविर मोहम्मद अली शाह,  हाफिज फरमान अली चूनगर पार्षद रमजान अली कच्छावा, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, गिरधर जोशी, बाबू सुथार, मोहम्मद फरियाद, अजीज अहमद आदि ने  इस्तकबाल करने के बाद ये जूलूस वापस रवाना होकर मोहल्लों में पहुंचे। जुलूस के दौरान ढोल ताशे बजते रहे।इस अवसर पर अंजुमन इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा ने बताया कि शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों में शनिवार शाम को ताजिए दर्शनार्थ रखे गये।ताजियों को बैठाने से पूर्व शनिवार को अलम सद्दा का जुलूस निकलेगा जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दाऊजी रोड स्थित नौ गजा पीर दरगाह में सलाम के लिए हाजिर हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.