बीकानेर ,हज व उमराह के अरकान के बारे में हाजियों को समझाया
बीकानेर।रविवार दिनांक 22/05/2022 को बीकानेर हज वेलफेयर सोसायटी एवं दावत-ऐ-इस्लामी, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में हज-2022 पर जाने वाले हाजियों के लिए हज का दूसरा तरबियती कैंप नोगज़ा पीर दरगाह के परिसर में रखा गया। जिसमे सोसायटी के सदर हाजी मो हुसैन पंवार ने हज व उमराह के अरकान के बारे में हाजियों को विस्तृत रूप से समझाया।सोसायटी के सचिव हाजी यासीन खां लोधी, मोहम्मद इकबाल चौहान,अख्तर अली सैय्यद ने मदीना के सफ़र,हज सामान व अहराम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। दावत-ए-इस्लामी संस्था ने ऑडियो-विडियो माध्यम द्वारा हज की जानकारी दी। सोसायटी के सदस्य हाजी मो इस्माइल, हाजी सैयद बुल्ले शाह, परवेज़ शाह, मो हुसैन, कासम अली,हाकम अली,अजीज अहमद ने उपस्थित रह कर हाजियों की मदद की।

