Logo

आरपीएस अधिकारी सीमा हिंगोनिया का सम्मान समारोह

आईरा समाचार बीकानेर आरसी तीसरी बटालियन की डिप्टी कमांडेंट सीमा हिंगोनिया जी का आज बुधवार को ऑफिस में मस्तानी म्यूजिकल ग्रुप (रजि.) जयपुर के संरक्षक सुनील दत्त नागल द्वारा यादगार सम्मान किया गया। इस खास मौके पर सीमा जी को माता राणी करणी माता का पवित्र दुपट्टा, संस्था का मोमेंटो एवं पुष्प माला भेंटकर सम्मानित किया गया।

सीमा जी को शुरुआत में मस्तानी म्यूजिकल ग्रुप के “एक शाम मां करणी के नाम” कार्यक्रम में विशेष मेहमान के रूप में शामिल होने का निमंत्रण मिला था, लेकिन सरकार के जरूरी पर्सनल काम के कारण वे जयपुर में थे और कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं।इस सम्मान समारोह के दौरान सीमा जी ने सुनील दत्त नागल और उनकी टीम को नवरात्रा में आरसी मैदान स्थित माता जी के मंदिर में भक्ति संध्या करने का सादर निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर पत्रकार सैय्यद अख्तर और देवेश भाटी सहित कई कार्यक्रम सहयोगी भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.