Logo

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस ए मोहम्मदी का शांति पूर्ण आयोजन:प्रशासन को दिया ज्ञापन

जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस ए मोहम्मदी का शांति पूर्ण आयोजन: प्रशासन को दिया ज्ञापन

आईरा समाचार एडवोकेट पत्रकार रफीक पठान बीकानेर  बीकानेर, 1 सितंबर 2025: इस बार भी भारतीय मुस्लिम शांति मिशन एवं मदरसा हुसैनी चिश्तियां, मोहल्ला कस्साबान के द्वारा 5 सितंबर को सुबह 7:30 बजे जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस ए मोहम्मदी निकालने की तैयारी जारी है। औलमा ए इकराम ने आपस में चर्चा कर तय किया कि जुलूस में डीजे का प्रयोग न हो और सफेद पोशाक में टोपी पहनकर शांति और अनुशासन बनाए रखा जाए।

जुलूस का पारंपरिक मार्ग मोहल्ला दमामियांत से शुरू होकर कई मोहल्लों से होकर गुजरेगा और अंत कसाइयों की बारी से मौला व्यापारियन तक पहुंचेगा।

मौलाना मोहम्मद सलीम के नेतृत्व में जिले के मुस्लिम भाइयों ने जिला कलेक्टर नमृता वृष्णी और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सागर को व्यापक सुरक्षा इंतजामों के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रशासन से अनुमति एवं सहयोग की अपील की और सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।आईमा ए तंजीम के अध्यक्ष मौलाना इकरामुद्दीन ने बीकानेर की गंगा जमुना तहजीब की एकता पर जोर देते हुए सभी से सहयोग की गुजारिश की। मोहम्मद मेराज खान ने भी डीजे न लाने की अपील की, वर्ना जिम्मेदारी स्वयं पर होगी।यह जुलूस पूरे समुदाय की एकजुटता और शांति का प्रतीक बनेगा, जिसमें प्रशासन और समाज के सभी वर्गों का सहयोग शामिल रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.