Logo

शाम-ए-ग़ज़ल कार्यक्रम में गायकों ने बांधा सुरों से समां, शानदार ग़ज़ल संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शाम-ए-ग़ज़ल कार्यक्रम में गायकों ने बांधा सुरों से समां,
शानदार ग़ज़ल संध्या कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आईरा समाचार बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन रजि.( जयपुर) के ग्रुप द्वारा दिनांक 17/6/20-25, मंगलवार  की शाम को बीकानेर के पार्थ भवन हॉल  में  “हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह सिर्फ इक बार मुलाकात का मौका दे दे”शाम-ए-ग़ज़ल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में विशेष मेहमान अतिथि के तौर पर पधारे बीकानेर समाज कल्याण- अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक लीलाधर पंवार का कार्यक्रम प्रायोजक सुनील दत्त नागल , विशिष्ट अतिथि बैंक कर्मचारी नेता वाई के शर्मा (योगी), बीजेपी नेता संगीता शेखावत, कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद अख्तर, इं. कमल कांत सोनी, रामकिशोर यादव, रामकिशन महाराज‌ कोलासर वाले, किसन जोशी, कार्यक्रम आयोजक दिनेश दिवाकर द्वारा मोमेंटो शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। राजस्थान के बेहतरीन फनकार कार्यक्रम में विशेष ग़ज़ल गायकी के लिए पहुंचे प्यारे लाल का भी कार्यक्रम आयोजको के द्वारा स्वागत शॉल , मालाएं पहनाकर किया ।
‘हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, सिर्फ इक बार मुलाकात का मौका दे दे “शाम -ए- ग़ज़ल कार्यक्रम में  प्यारे लाल, सुनील दत्त नागल, दिनेश दिवाकर, कमल कांत सोनी, रामकिशोर यादव, अजीत सिंह,इं. राजेश सांखला,  राधेश्याम ओझा, वीणा ओझा, ओलिवर नानक , पीके चड्डा, मनजीत चांवरिया , सुभाष पंडित सहित  शहर के अन्य प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी गायकी से ग़ज़लों की शानदार प्रस्तुतियां बिखेर कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया व खूब वाहवाही लूटी। ( फोटो 01 शाम -ए – ग़ज़ल कार्यक्रम में कलाकार प्यारे लाल, सुनील दत्त नागल एवं दिनेश दिवाकर ग़ज़ल की संयुक्त प्रस्तुतियां देते हुए।)  

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.