Logo

रमजान माह के अंतिम जुम्मे पर रोटरी मरूधरा ने रोजेदार भाइयों के बीच किया 500 पालसियों का वितरण

   ,आईरा वार्ता  मो जब्बार बीकानेर,

रोटरी क्लब बीकानेर मरूधरा द्वारा रमजान माह के अंतिम जुम्मे, जुमातुलविदा के अवसर पर रामपुरा बस्ती स्थित बड़ी मस्जिद में नमाज अदा करने आये नमाजी और रोजेदार साथीयों के बीच बेजुबान पक्षियों की रक्षार्थ पालसिया वितरण किया। प्रकल्प संयोजक रोटे शकील अहमद ने बताया कि क्लब द्वारा हर वर्ष बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पक्षियों की सेवार्थ एवम रक्षार्थ रोटरी मरूधरा द्वारा 5000 से अधिक पालसियों का वितरण किया जाता है। उसी कड़ी में आज क्लब द्वारा 500 पालसियों का वितरण रोजेदार साथियों के बीच किया गया।वरिष्ठ रोटे श्री अनीश अहमद ने बताया* कि क्लब द्वारा सभी स्वजन से पालसिया को रोजाना साफ कर इसमे स्वच्छ जल भर कर रखने की सीख के साथ रोजेदार साथीयों के बीच इनका वितरण किया गया। बेजुबानो की रक्षार्थ क्लब द्वारा यह प्रकल्प बहुत ही महत्वपूर्ण होता है।आज के प्रकल्प में क्लब अध्यक्ष रोटे राजेश बवेजा, सह सचिव रोटे शकील अहमद, रोटे अनीश अहमद के साथ साथ रोजेदार मो. जावेद खान, नावेद अली सिद्दीकी, असलम खान, शहनवाज खान आदि सेवाभावी साथीयों ने वितरण में सहयोग किया। नमाज अदा करने आये समाज के मौजीज लोगों ने मरूधरा द्वारा बेजुबान पक्षियों की रक्षार्थ चले जा रहे इस अभियान की सराहना की एवम पालसियों में रोजाना स्वच्छ जल रखने के प्रति आश्वस्त किया ,ज्ञात रहे क्लब द्वारा  यह प्रकल्प क्लब के सेवाभावी साथीयों द्वारा दिये गए आर्थिक सहयोग से गत 8 वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है  इसमे पालसिया वितरण के साथ साथ सभी को इसे रोजाना साफ कर स्वच्छ जल रखने हेतु आग्रह किया जाता है। इस प्रकल्प के आगामी चरण में विद्यालय एवम अन्य संस्थाओं में किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.