भाजपा शहर जिला बीकानेर का कार्य मार्गदर्शन समारोह कल।
आईरा समाचार बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा कल प्रातः 11:00 बजे संभाग कार्यालय में कार्य मार्गदर्शन समारोह कार्यक्रम रखा गया है जिसमें शहर जिले के पदाधिकारी, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प के पदाधिकारी सक्रिय कार्यकर्ताओं सहित पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिला अध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया कि इस कार्य-मार्गदर्शन समारोह कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, जिला प्रभारी ओम जी सारस्वत सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।
विजय आचार्य [9413312815]
शहर जिलाध्यक्ष भाजपा, संभाग कार्यालय, बीकानेर।

