Logo

भाजपा की जन आक्रोश महासभा में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान।

आईरा समाचार अख्तर भाई: भाजपा की जन आक्रोश महासभा में गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने का आव्हान।
बीकानेर। गहलोत सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिये शहर भाजपा की ओर से मंगलवार को कलक्टरी के कर्मचारी मैदान में आयोजित जन आक्रोश महासभा में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,सीकर सांसद सुमेदानंद सरस्वती,रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल,बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी , भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य सदस्य विजय आचार्य , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ,शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत बीजेपी शहर महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती अरोड़ा, शहर जिला मंत्री मनीष आचार्य,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहन लाल चांवरिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, चन्द्रप्रकाश गहलोत, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, एवं कमल आचार्य समेत आदि कार्यकर्ताओं और नेताओं सहित ने राजस्थान कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए अगले चुनाव में उखाड़ फेंकने का आह्लान किया।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार पिछले चुनाव में जनता से जो वायदे कर सत्ता में आई थी, उन पर खरी नहीं उतरी, इस सरकार की ना नीयत साफ है और ना ही नीति।
करीब चार घंटे तक चली महासभा में वक्ताओं ने आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और अगले वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया।महासभा में मुख्य अतिथि सीकर सांसद सुमेदानंद सरस्वती ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है और केन्द्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में राजनैतिक भेदभाव बरत रही है। उन्होने कहा कि राजस्थान में अपनी कुर्सी बचाने में जुटे सीए अशोक गहलोत ने कांग्रेस ओर सरकार के समर्थक विधायकों को खुली मनमानी करने की छूट दे रखी है। उन्होने कहा कि गहलोत सरकार में उपजे ताजा हालातों को देखते हुए राजस्थान में सत्ता परिवर्तन तय है। कानून व्यवस्था जीरो है और आने वाला समय भाजपा का है। बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चार साल से अधरझूल में चल रही गहलोत सरकार ने राजस्थान का बेड़ागर्क करके रख दिया है। उन्होने कहा राजस्थान में ऐसी जंगलराज, कुशासन और भ्रष्टाचारी सरकार इतिहास में कभी देखने को नहीं मिली। राजस्थान में कांग्रेस के शासन में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, जिसका जनता का रोष इन जल आक्रोश यात्राओं और सभाओं के माध्यम से साफ नजर आ रहा है। जिसका परिणाम जनता 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके देगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.