Logo

आ लौट चले धरना समाप्त,श्री मिश्रा ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों को पेंडिंग कार्यों को सूचीबद्ध करते हुए वरीयता से करने को कहा जिस पर सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पेंडिंग कार्यों को रात दिन लग कर समय पर पूर्ण करवाएंगे

  आईरा,वार्ता,समाचार,भवानी,आचार्य,बीकानेर   राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर के आहावन पर 4 अगस्त से पेन डाउन हड़ताल पर चल रहे पूरे प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारियों की वाजिब मांगे मुख्य मंत्री महोदय द्वारा मान लेने के बाद प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा विधिवत धरना समाप्त करने की घोषणा की।जिलाध्यक्ष राम निवास भादू बीकानेर ने जिले के ग्राम विकास अधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष श्री महावीर शर्मा आदेश की पालना करते हुए सब को काम पर लौटने ओर ग्रामीण जनता व ग्राम पंचायतों के अटके कार्यों को दुरत गति से करने का आहावन किया है। इसी परिपेक्ष्य में जिला मीडिया प्रभारी भगीरथ आचार्य ने बताया कि रात को देर रात cmr में प्रदेश के नेताओं की cm साब व पंचायत राज मंत्री से सौहादपूर्ण वातावरण में सफल वार्ता के बाद हड़ताल व धरना समाप्त किया गया। प्रदेश प्रतिनिधि मनोज सुथार ने नैतिक समर्थन करने वाले संगठनों व अग्रज साथी अति.व सहायक विकास अधिकारियों को धन्यवाद दिया।आज बीकानेर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण,फल्कशेर भाटी,रविन्द्र बालेचा विकास श्रीमाली,मनोज जोशी, अनिल,किशन स्वामी,मिलन यादव,मनोज बाला सहित सब ने जोइनिग लेटर विकास अधिकारी दिनेश मिश्रा को दी।श्री मिश्रा ने सभी ग्राम विकास अधिकारियों को पेंडिंग कार्यों को सूचीबद्ध करते हुए वरीयता से करने का कहा जिस पर सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि पेंडिंग कार्यों को रात दिन लग कर समय पर पूर्ण करवाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.