Logo

 बीकानेर से कांग्रेस कार्यकर्ता कमल कल्ला, अनिल व्यास भी सक्रिय है दिल्ली में दे रहे हैं गिरफ्तारियां

आईरा वार्ता न्यूज अख्तर भाई,बीकानेर। जहां दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी के द्वारा सम्मन दिए जाने के बाद और राहुल गांधी की पेशी के बाद पूरे देश में राजनैतिक माहौल तनाव पर हैं वहीं बीकानेर के भी कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में राजस्थान प्रदेष कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला और बीकानेर सेवादल के जिला अध्यक्ष अनिल व्यास भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली हैं। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने बीकानेर के इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। इनके साथ बीकानेर सेवादल के कार्यकर्ता तेजकरण हर्ष भी है।केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही के विरोध में चल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष कमल कला के नेतृत्व में प्रदर्शन की योजना बनाई गई थी पर प्रदर्शन से पहले ही दिल्ली पुलिस ने राजस्थान कांग्रेस के सेवादल के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है इन कार्यकर्ताओं को नई दिल्ली के अलीपुर थाने में रखा गया है।गौरतलब है कि राहुल गांधी व श्रीमती सोनिया गांधी को ईडी द्वारा सम्मन दिए जाने के बाद और राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बुलाए जाने के दिन से ही ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा है यहां पर दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय में जाने से रोका हुआ है। और बुधवार को पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर पत्रकारों, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया है किसी के विरोध में पूरे देश में कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष कमल कला ने बताया कि जब कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए जा रहे थे तो दिल्ली पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। कल्ला ने कहा है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता न झुकेगा, न डरेगा, वह केन्द्र सरकार की तानाषाही के विरोध में हमेषा डट कर खडा रहेगा। कल्ला ने बताया कि आज जो माहौल दिल्ली में बनाया जा रहा है उसे पूरा देश देख रहा है कि कैसे एक शहीद परिवार के साथ केन्द्र सरकार व्यवहार कर रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी शहीद इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के परिवार के सदस्य हैं, सरकार को चाहिए कि वह इस परिवार का सम्मान करे जिसने हमेषा देष को दिया ही दिया है जबकि यह सरकार इनसे डरकर और अपने कुकर्म छुपाने के लिए इनके खिलाफ कार्यवाही कर रही हैं।बीकानेर कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा है कि केंद्र सरकार की लोकतांत्रिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा व्यास ने कहा कि मोदी सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है और राहुल गांधी ना झुक रहे हैं डर रहे हैं इससे मोदी और शाह के दिल में भय हो गया है और वह पुलिस बल द्वारा और केंद्र की जांच एजेंसियों के माध्यम से विपक्ष की पार्टियों पर दबाव बना रहे हैं यह कार्य भारत की आजादी के बाद देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कार्रवाई मानी जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.