राष्ट्रीय कवि चौपाल में आध्यात्म गुरु रामेश्वरानंद जी महाराज, राष्ट्रीय हीरो कर्नल हेम सिंह जी और कविता किरण का सम्मान
राष्ट्रीय कवि चौपाल में आध्यात्म गुरु रामेश्वरानंद जी महाराज, राष्ट्रीय हीरो कर्नल हेम सिंह जी और कविता किरण का सम्मान
आईरा समाचार राष्ट्रीय कवि चौपाल में 552 वीं कड़ी का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य विषय “गाय में सृष्टि समाय… एवं गणतंत्र दिवस” था। इस अवसर पर आध्यात्म गुरु रामेश्वरानंद जी महाराज, राष्ट्रीय हीरो कर्नल हेम सिंह जी और कविता किरण का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ हरिदास हर्ष ने की, जबकि मुख्य अतिथि परम पूज्य रामेश्वरानंद जी महाराज और गौरव सेनानी एसोसिएशन बीकाणा के अध्यक्ष कर्नल हेम सिंह जी थे। विशिष्ट अतिथि में डॉ कविता किरण फालना, निर्मल कुमार शर्मा, सरदार अली परिहार आदि मंचासीन हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ रामेश्वर साधक ने किया, जिन्होंने कहा कि गाय की महत्ता सर्वोपरि है और इसके संरक्षण के लिए हमें संकल्पबद्ध रहना है। कर्नल हेम सिंह जी ने अपने 1971 के युद्ध के संस्मरण सुनाए और कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ सैनिक के लिए देश पहले है।
डॉ कविता किरण ने काव्य धारा में अपनी बात कही और कहा कि है गर्व अपना देश विश्व में महान है। निर्मल कुमार शर्मा ने वीरों की गाथा गाई, जबकि सरदार अली परिहार ने राजस्थानी काव्य माध्यम से कर्तव्य च्यूत नेताओं पर करारा प्रहार किया।
कार्यक्रम में कई अन्य साहित्यकारों और कवियों ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिनमें पम्मी कोचर, प्रमोद शर्मा, के के व्यास, बमचकरी, लीलाधर सोनी, शिव दाधीच, भानू प्रताप सिंह देशनोक, विप्लव व्यास, रामेश्वर साधक, कैलाश दान चारण, राजू लखोटिया आदि शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन बाबू बमचकरी ने किया, जबकि आभार साधक ने किया।

