Logo

श्री बजरंग धोरा धाम में पाटोत्सव पर रामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न, गोसेवकों का सम्मान कर रजाई वितरण

श्री बजरंग धोरा धाम में पाटोत्सव पर रामचरितमानस अखंड पाठ संपन्न, गोसेवकों का सम्मान कर रजाई वितरण

आईरा समाचार बीकानेर। पूगल रोड स्थित श्री बजरंग धोरा धाम में मंदिर के 66वें पाटोत्सव (स्थापना दिवस) के अवसर पर आयोजित रामचरितमानस अखंड पाठ शनिवार को विधिवत समापन आरती , प्रसाद वितरण के साथ श्रद्धा भावपूर्वक संपन्न हुआ। अखंड पाठ निरंतर 24 घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर के पुजारी आशीष दाधीच ने बताया कि अखंड पाठ के समापन अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की आराधना में भाव-विभोर होकर सहभागिता निभाई। समापन के समय गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन चौपाइयों के सामूहिक पाठ से मंदिर परिसर राममय हो गया।

पाटोत्सव के समापन अवसर पर श्री शिव गोरख गौशाला से जुड़े गोहपालकों (गोसेवकों) का भी विशेष सम्मान किया गया। इस दौरान वर्तमान में पड़ रही ठंड को ध्यान में रखते हुए गोहसेवकों को रजाइयाँ वितरित की गईं। मंदिर के अनुज दाधीच ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की मूल भावना है तथा गोहसेवकों का सम्मान समाज में सेवा और संवेदना का संदेश देता है।कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में अनुशासन, स्वच्छता एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। श्रद्धालुओं के लिए जल, बैठने एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्थाएँ की गई थीं। आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।पाटोत्सव के इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक समरसता को नया बल मिला

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.