Logo

मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, पर मैं तैयार हूं’ ट्रंप टैरिफ पर पीएम मोदी का दमदार रिएक्शन

‘मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी, पर मैं तैयार हूं’ ट्रंप टैरिफ पर पीएम मोदी का दमदार रिएक्शन

आईरा समाचार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाने के फैसले के बाद, पीएम मोदी ने एमएस स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कहा कि भारत कभी भी किसानों, मछुआरों और डेयरी किसानों के हितों से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने माना कि इस फैसले से देश को भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है, लेकिन वे इसकी पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। मोदी ने कहा, “हमारी प्राथमिकता किसानों का कल्याण है, भले ही इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर भारी कीमत चुकानी पड़े।”

ट्रम्प ने भारत से आने वाले सामानों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे कुल टैरिफ 50% हो गया है। इसका कारण भारत का रूस से तेल खरीदना बताया गया है। भारत ने इसे अन्यायपूर्ण, अनुचित और असंगत बताया है और अपनी राष्ट्रीय स्वार्थों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने की बात कही है।

बीजेपी के नेताओं ने भी मोदी के इस रुख की प्रशंसा की है और कहा है कि भारत कभी दबाव में नहीं आएगा और किसानों के हितों का पूरी तरह से बचाव करेगा।

मोदी जी घबराइए नहीं देश आपके साथ  भारत वो देश है जहां हर तरह की चीज़ की पैदावार होती है। हम किसी दबाव में नहीं आएंगे, क्योंकि हमारी जरूरत दुनिया को हमेशा पड़ेगी। चाहे अमेरिका टैरिफ लगाए या कोई भी चुनौती आए, हम अपने किसानों और उद्योगों का पूरा समर्थन करेंगे। देश मजबूत है, आत्मनिर्भर है, इसलिए डरने की कोई बात नहीं। मोदी जी की हिम्मत और देशवासियों का साथ हमारी ताकत है! पत्रकार इकबाल खान बीकानेर,💪

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.