Logo

बीकानेर के फिरोज खान जोइया को पीएचडी की उपाधि,आईरा समाचार बीकानेर,

आईरा समाचार बीकानेर इकबाल खान,अब मुस्लिम कॉम में भी पढ़ाई का लगाव बढ़ रहा है।अब मुस्लिम युवा भी बड़ी-बड़ी डिग्री हासिल कर रहे हैं। बीकानेर के फिरोज खान जोइया पुत्र भंवर खान जोइया निवासी कोहरियो का बास बीकानेर, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा में विश्वविद्यालय हैदराबाद से फ्रेंच भाषा में पीएचडी की जिसका topic: ट्रेडिशन एंड मॉडर्निटी इन द वर्क्स ऑफ़ आले माबांकू में अपने डॉ,संजय कुमार के निर्देशन में अपना शोध कार्य पूर्ण किया है। ओर आपके बड़े भाई साबिर  जोइया भी नर्सिंग ऑफिसर है, जो हाल पीबीएम अस्पताल में अपनी सेवा दे रहे है।

बीकानेर जिले का एक ऐसा गांव जो पढाई ओर सरकारी नोकरी में अवल है।

 बीकानेर स्थित रिडमलसर  गांव के हर मुस्लिम घर मे एक या दो सरकारी नोकर हर विभाग में आपको सर्विस करते मिल जाएंगे,मुसलमानों के गांवों और मोहलो को देखते हुवे इस गांव की पढ़ाई के मामले में कहानी कुछ और ही है,इस गांव के लग भग युवा पढ़े लिखे है,ओर पढाई का लगाव भी इस गांव के युवाओं में जबरदस्त देखने को मिलेगा। पैसे के मामले में भी इस गांव में शायद ही कोई गरीब है। हर घर मे एक या दो सरकारी नोकर मिल जाएंगे,वो भी बड़ी पोस्टों पर है।

कहा और कैसे किस नाम से विश्वविद्यालय

अंग्रेजी और विदेशी भाषा विश्वविद्यालय (EFLU) (जिसे पहले CIEFL के नाम से जाना जाता था) भारत में स्थित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। यह उच्चतर शिक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर का विश्वविद्यालय है। इसका मुख्य परिसर में हैदराबाद में स्थित है। हालांकि लखनऊ और शिलौंग में भी इसके परिसर हैं।

क्या है ये पीएचडी की उपाधि इस डिग्री को प्राप्त करने के बाद ,

पीएचडी डॉक्टरेट स्तर की डिग्री है, जो कि किसी भी विषय में शिक्षा का उच्चतम स्तर मानी जाती है. किसी भी सब्जेक्ट में पीएचडी डिग्री लेकर पर कैंडिडेट को डॉक्टर की उपाधि मिलती है।

विश्वविद्यालय  पीएचडी  डिग्री के संबधित जानकारी

ईएफएलयू (EFLU) में अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं के साथ उनके साहित्य के बारे में भी पढ़ाया जाता है। साथ ही ये इन भाषाओं से जुड़े अनुसंधान (रिसर्च), शिक्षकों के प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सामग्री को मुहैया कराने का भी काम करता है, एक तरह से कहा जाए तो ईएफएलयू सेवाओं का शिक्षा विस्तार है जिसका मुख्य उदेश्य भारत में अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के स्तर को सुधारना है। ये देश का अकेला ऐसा शिक्षण संस्थान है जो पूरी तरह से अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं की पढ़ाई को लेकर प्रतिबद्ध है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.