Logo

प्रथम बरसी पर गायक कलाकार मुनीर भाई संगीत प्रेमियों द्वारा किए गए याद

प्रथम बरसी पर गायक कलाकार मुनीर भाई संगीत प्रेमियों द्वारा किए गए याद

आईरा समाचार बीकानेर। बीकानेर के वरिष्ठ कलाकार मुनीर अली जिन्होंने देश में अपनी आवाज से परचम लहराया  और बीकानेर में मोहम्मद रफी के रूप में अपनी गायकी से अलग पहचान  बनाई , जिनकी  गुरुवार को पहली बरसी के मौके पर उनके निवास स्थान सादुल कॉलोनी श्री राम हॉस्पिटल के पास समागम कार्यक्रम के तौर पर इनके परिवारजनों जिनमें पिता हजारी खां, पुत्र समीर खां, दामाद हाफीज अमानउल्ला रजकी, भाई राजा सलीम, साजिद खान , अमान खां और दोस्तों, संगीत प्रेमियों के द्वारा कुरान खानी कराई गई, गरीबों में खाना तकसीम किया गया, गरीबों में गर्म कंबल बांटे गए, गायों को गुड़ और परिंदे, चिड़िया को ज्वार, बाजरी खिलायी गई, और  कॉलोनी स्थित  कब्रस्तान में इनकी कब्रगाह पर फूल पेश व पौधा रोपण किया गया। इस दौरान संगीत प्रेमी भरत प्रकाश श्रीमाली (भाया महाराज) ने अपने शौक संदेश में बताया कि बीकानेर में सावन/ भादवा के महिनों में रात्रि को लगने वाले जागरणों से अपनी आवाज के दम पर राजस्थान सहित पूरे भारत भर में मुनीर ने ख्याति प्राप्त की थी।इस अवसर पर राजस्थानी भाषा फिल्मों के निर्माता निर्देशक पूनम मोदी ने अपने शौक संदेश में कहा कि मुनीर अली को सुनने वालों को मुनीर के गले से निकले ये “दुनिया नहीं जागीर किस की”और नफ़रत की दुनिया को छोड़कर उस जैसे फिल्मी गीत काफी पसंद आते थे। इस अवसर पर पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद,कांग्रेस नेता बाबू जयशंकर जोशी, कांग्रेस नेता अब्दुल मजीद खोखर, उधोगपति और समाज इकबाल समेजा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, सोहन लाल चांवरिया,: शिवाजी आहूजा, सीताराम कच्छावा , अशोक सोनी (जसमितिया ), एनडी कादरी, सुशील यादव, एनडी रंगा, इकरामुद्दीन कोहरी, मेघराज नागल, जवाहर जोशी,कमल श्रीमाली, कुमार महेश, राजेन्द्र छंगाणी, एम. रफीक.कादरी,अनवर अजमेरी, सिराजुद्दीन खोखर, कवि नेमीचंद गहलोत,कवि शिव दाधीच, श्याम मोदी, शायर उमर भाई रंगरेज, शशिकला राठौड़, छोटू जी कलाल सहित आदि ने प्रथम बरसी पर मुनीर भाई को किया याद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.