Logo

बीकानेर खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड 7 जनवरी को रविंद्र रंगमंच में आवेदन पत्र  पोस्टर का हुआ विमोचन

खत्री मोदी शिक्षा अवार्ड 7 जनवरी को रविंद्र रंगमंच में आवेदन पत्र  पोस्टर का हुआ विमोचन

  आईरा समाचार बीकानेर । श्री खत्री मोदी समाज सेवा समिति द्वारा समाज की प्रतिभाओं के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चतुर्थ कार्यक्रम बड़े धूमधाम के साथ 7 जनवरी प्रथम रविवार को रविंद्र रंगमंच पर खत्री-मोदी शिक्षा अवार्ड  पुरस्कार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजन होगा। बुधवार को इस अवसर पर समिति के तमाम पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पोस्टर फोल्डर का विमोचन किया गया ।इस अवसर पर समिति के सरंक्षक पुखराज मोदी, पूनम चंद मोदी ,राजकुमार मोदी, समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी, उपाध्यक्ष हस्तीमल मोदी, मंत्री दिनेश मोदी ,उप मंत्री राजेश खत्री, कोषाध्यक्ष सुनील मोदी ,राज बजाज एडवोकेट, प्रदीप खत्री,मनीष मोदी, रविंद्र मोदी, कानाराम मोदी, अभिषेक मोदी,राम मोदी  बाबू बीकानेरी युवा नेता भवानी शंकर खत्री उपस्थित रहे।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्याम मोदी ने बताया समाज के होनहार छात्र-छात्राओं का कक्षा नर्सरी से लेकर 12वीं एवं कॉलेज कैटेगरी के सभी वर्ग व डिप्लोमा डिग्री होल्डर सहित खेलकूद मे श्रेष्ठ अवल रहने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा ।आयोजित होने वाले कार्यक्रम में संपूर्ण राजस्थान क्षेत्र सहित भारत के अनेक राज्यों से प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। अध्यक्ष श्याम मोदी ने बताया की  आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30दिसंबर निर्धारित की गई है, आयोजन होने वाले कार्यक्रम में लगभग 1200 प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.