अपने यही दोनों जहां, इसके सिवा जाना कहां”नृत्य एवं संगीत की रंगारंग शाम कार्यक्रम का एक जनवरी को आयोजन होगा
अपने यही दोनों जहां, इसके सिवा जाना कहां ” नृत्य एवं संगीत की रंगारंग शाम कार्यक्रम का एक जनवरी को आयोजन होगा
आईरा समाचार बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 1 जनवरी 2024 को स्थानीय टाउन हॉल में “अपने यही दोनों जहां, इसके सिवा जाना कहां” नृत्य एवं सुरीली संगीत की रंगारंग शाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष मेघराज नागल ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए बताया कि नये साल के अवसर पर श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्था द्वारा यह कार्यक्रम किया जा रहा है, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी दिनेश अग्रवाल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता धारणिया हिरो होंडा मोटरसाइकिल शोरूम के ओनर रामरतन धारणिया करेंगे । विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता डॉ मीना आसोपा, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, समाजसेवी एनडी रंगा, कवि नेमीचंद गहलोत, भजन कलाकार नारायण बिहाणी, सेवानिवृत्त कर्मचारी के.के.सोनी, भाजपा नेता अनिल पाहूजा, समाजसेवी सुशील यादव, बीएसएनल कर्मचारी नेता कमल किशोर गोहिल, समाजसेवी ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया, भाजपा नेता कुणाल कोचर एवं बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी धर्मेंद्र सोनी मौजूद रहेंगे ।
विशेष मेहमानों के तौर पर के कुमार आहूजा, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य, राधाकृष्णन सोनी, सुनील शादी, ओपी आनंद स्वामी,प्रेम रतन स्वामी, सुनील दत्त नागल, ओलिवर नानक, वर्षा सैनी, हेमलता माथुर एवं रामकिशोर यादव होंगे। कार्यक्रम संचालन संयुक्त रूप से संजूलता नानक और लक्ष्मी भाटी किया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने बताया कि बीकानेर में नये उभरते कलाकारों को संगीत क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से तथा बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभाएं दिखाने के ओर इन कलाकारों को अवसर मिले इस लिए हमारी संस्था द्वारा पहले भी समय-समय पर कार्यक्रम किये जाते रहे हैं ओर आगे भी हमारी संस्था का यह मिशन जारी रहेगा।

