अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे – विजय आचार्य, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया
अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे – विजय आचार्य, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया
आईरा समाचार बीकानेर ।पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के अवसर पर सोमवार से सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है भाजपा संभाग मुख्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य व देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने कहा स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का आशीर्वाद हमेशा भाजपा और देश की राष्ट्रवादी ताकतों के साथ रहा है इसके साथ ही कहा कि अटल बिहारी वाजपेई ने भारत में 25 राजनीतिक पार्टियों को जोड़कर एक सरकार बनाकर दिखाया उन्होंने कहा कि जिस देश में लोग एक-दूसरे के साथ हाथ मिलाते हुए भी शरमाते हैं, उस देश में 25 राजनीतिक पार्टियों को एक साथ जोड़कर सरकार बनाकर दिखाना यह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की ताकत को दर्शाता है इस पुण्य आत्मा को हम शत-शत प्रणाम करते हैं और हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हमें इसी प्रकार मिलता रहे। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे उनके जीवन का क्षण क्षण और शरीर का कण- कण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा उनका उद्धघोष था हम जीएंगे तो देश के लिए, मरेंगे तो तो देश के लिए इस पावन धरती का कंकर-कंकर शंकर है, बिंदु बिंदु गंगाजल है, भारत के लिए मैं हंसते हंसते प्राण न्यौछावर करने में गर्व की अनुभूति करूंगा,अपने प्रधानमंत्रीत्व काल में पोखरण में अणु परीक्षण करके विश्व को भारत की शक्ति का एहसास करा दिया था कारगिल युद्ध में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने तथा उसे पराजित करने वाले भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे अग्रिम चौकी तक गये थे। कार्यक्रम में प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, भाजपा नेता मुमताज अली भाटी, युवा भाजपा नेता दीपक पारीक, मोहन सुराना,बाबू लाल गहलोत, आनंद सिंह भाटी, जितेंद्र सिंह भाटी, संवाई सिंह तंवर, , अनु सुतार, भारती अरोड़ा, कुणाल कोचर, मनीष सोनी, मनीष आचार्य,अशोक मीणा, जेठमल नाहटा, नरसिंह सेवग, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, सोहनलाल चांवरिया, वेद व्यास, राजश्री कच्छावा, उपासना जैन, सरिता नाहटा, राजू जोशी, परी वर्मा, बनवारीलाल शर्मा, राम कुमार व्यास, श्याम सुंदर शर्मा, कुंदन सिंह राठौड़, अनिल हर्ष ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।