Logo

 दिल्ली सांसदों का निलंबन दिल्ली में,आक्रोश बीकानेर में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

सांसदों का निलंबन दिल्ली में,आक्रोश बीकानेर में, कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन

आईरा बीकानेर बीकानेर। लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों के निलंबन के विरोध में शहर कांग्रेस बीकानेर की ओर से शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के पुतले भी फूंके गए। विरोध-प्रदर्शन के दौरान कई बार कांग्रेसी व पुलिस आमने-सामने हुए। हल्की धक्का-मुक्की हुई। 
बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत  ने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा कि जिस तरह से लोकसभा व राज्यसभा के सांसदों का निलंबल किया गया है। उससे लग रहा है कि लोकतंत्र समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश रक्षा व लोकतंत्री की लड़ाई लड़ी है। इस  विरोध प्रदर्शन में  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलीम भाटी, गजेन्द्र सिंह सांखला, जियाउर रहमान आरिफ, साजिद सुलेमानी,जावेद पडिहार, आशा स्वामी, शशिकला राठौड़, राजु देवी व्यास, बिशनाराम सिहाग, मनोज चौधरी, आजम खान, अहमद अली भाटी, मुमताज शेख, इजाज अहमद पठान,  सुमित कोचर, जाकिर नागौरी सहित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.