अज्ञात युवक के ‘कत्ल’ में छुपी है‘संगीन कहानी’ कातिल के करीब तक पहुंची पुलिस कुल्हाड़ी से की गई थी युवक की हत्या
अज्ञात युवक के ‘कत्ल’ में छुपी है ‘संगीन कहानी’ कातिल के करीब तक पहुंची पुलिस कुल्हाड़ी से की गई थी युवक की हत्या
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में शनिवार की देर शाम उदयरामसर की रोही के एक सुने खेत में मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस उस कातिल के करीब तक पहुंच चुकी है जिसने युवक का कत्ल किया था। सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या कुल्हाड़ी से की गई थी,कातिल ने नजदीक की जिस ढाणी से कुल्हाड़ी लेकर आया था,पुलिस ने उस ढाणी का पता लगा लिया है । पुलिस को कत्ल की इस वारदात के पीछे पुलिस को संगीन कहानी नजर आ रही है। यह भी खुलासा हुआ है कि युवक को कत्ल करके ढाणी में नहीं फेंका गया था बल्कि युवक घायल हालत में सुने खेत में आकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस इस वारदात खुलासा नहीं कर पा रही है। मामले की जांच कर रहे एसएचओं गंगाशहर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त होते ही इस संगीन वारदात का खुलासा हो जायेगा। जानकारी में रहे कि शनिवार की देर शाम पुलिस ने उदयरामसर की रोही के खेत मालिक की सूचना पर उसके खेत में नग्न हालत में पड़ी अज्ञात युवक की लाश बरामद की थी। युवक के शरीर पर चोटों के निशान है। आशंका है कि युवक के साथ पहले बुरी तरह से मारपीट की गई। उसके पेट, कमर, पैर व सिर में चोटों के निशान है। पेट पर दो घाव भी थे। जांच पड़ताल के लिए एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर बुलाई थी। इस वारदात के सिलसिले में एसएचओं गंगाशहर परमेश्वर सुथार की ओर से अज्ञात कातिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

