Logo

भारतीय मजदूर संघ के विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का 9वां अधिवेशन धरणीधर रंगमंच में आयोजित हुआ

आईरा समचार बीकानेर बीकानेर। भारतीय मजदूर संघ के विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का 9वां अधिवेशन धरणीधर रंगमंच में आयोजित हुआ। इस दौरान निजीकरण को लेकर वक्ताओं ने मंथन किया। संघ के राष्ट्रीय सचिव जगदीश दाधीच ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने कर्मचारियों के साथ विश्वासघात करते हुए सभी विभागों को निजी हाथों में सौंप रही है। उन्होंने कहा की रेलवे,बीएसएनएल,रोडवेज,बिजली सहित अनेक विभाग को सरकार निजी हाथों में दिया जा रहा है। जिसके चलते कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। जो हाल रोडवेज व बीएसएनएल के हुए है। वैसे हाल विद्युत निगम के हो रहे है। ये विभाग सेवाभाव के लिये बनाएं गये थे। किन्तु आज ये विभाग निजीकरण की भेंट चढ़ रहे है। दाधीच ने कहा कि हालात यह है कि सरकारों के पास न तो कार्मिकों को देने को वेतन है और न ही पेंशन। कर्मचारी संघर्ष कर रहे है। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। मंजर यह है कि कर्मचारी यह भूल चुका है कि कब उनका वेतन बढ़ रहा है,कब उनकी पदौन्नति होगी। प्रदेश महामंत्री हनुमानदास राव ने कहा कि लाभदायक योजनाओं के बावजूद ठेके पर लगे कार्मिक की स्थिति में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हुआ है। इसके विपरीत उद्योगों में ठेका श्रमिकों के लिए बने नियमों और कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उनका शोषण किया जा रहा है। राव ने कहा कि इस अधिवेशन के माध्यम से वे सरकारों को चेताना चाहते है कि सरकारें कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात ना करे अन्यथा जरूरत पडऩे पर कर्मचारी अपने हितों के लिए आंदोलन के लिए तैयार है। इस मौके पर शिवकुमार व्यास ने भी विचार रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.