Logo

गंगाशहर के युवा पत्रकार बाफना को धमकी देने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे,

आईरा वार्ता , अख्तर भाई बीकानेर 

नशे के सौदागरों के खिलाफ ख़बरें लिखने पर मिली थी धमकी

बीकानेर। नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार ख़बरें लिखने वाले पत्रकार को धमकी देने के आरोपी युवक को गंगाशहर पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। *आरोपी किशन सेवग निवासी मूंधड़ा चौक,* नयाशहर थाना क्षेत्र ने 29 अप्रेल की रात पत्रकार रोशन बाफना को फेसबुक स्टोरी व पोस्ट के माध्यम से धमकी दी थी। आरोपी ने कब्र खोदने की बात कहते हुए पत्रकार बाफना का पता बताने वालों को ईनाम देने की घोषणा की थी।
धमकी की शिकायत गंगाशहर थाने में की गई। एसपी योगेश यादव ने संज्ञान लेते हुए गंगाशहर पुलिस व डीएसटी को आरोपी की धरपकड़ के निर्देश दिए। सब इंस्पेक्टर राकेश स्वामी के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के प्रयास किए, मगर भनक लगने पर आरोपी अंडरग्राउंड हो गया। इस पर डीएसटी व पुलिस की दो टीमों ने लगातार आरोपी के ठिकानों पर नजर रखी। आरोपी के पास खुद का मोबाइल भी नहीं है, ऐसे में उसे ट्रेस करना थोड़ा मुश्किल हो रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.