Logo

बीकानेर भाजपा के नव निर्वाचित विधायक जेठानंद व्यास ने लिया जल भराव हालातों का जायजा

भाजपा के नव निर्वाचित विधायक जेठानंद व्यास ने लिया जल भराव हालातों का जायजा।
 आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। विधानसभा चुनावों में बीकानेर पश्चिम सीट से कांग्रेस के दिग्गज मंत्री डॉ.बीडी कल्ला को शिकस्त देकर विधायक बने जेठानंद व्यास ने सोमवार को शहर के बिरजू-भा द्वार के पास जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। जल भराव के बदहाल हालात देखकर विधायक व्यास ने नगर निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। दरअसल,बिरजू-भा द्वार के पास गंदे पानी के भराव के कारण यहां के स्थानीय निवासियों को पिछले कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर इसे सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए विधायक व्यास अधिकारियों के साथ मौका मुआयना करने पहुंच गये।  उन्होंने सभी आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए गंदा पानी लिफ्ट करने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वे चौबीस घंटे बाद इसका पुन: अवलोकन करेंगे। इसके मद्देनजर निगम द्वारा इस कार्य को पूर्ण गंभीरता से किया जाए। व्यास ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिये कि शहरवासियों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए। वरिष्ठ अधिकारी इनकी नियमित मॉनिटरिंग करें। व्यास ने इस क्षेत्र का पैदल चलकर मुआयना किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में और अधिक सुधार के लिए समय-समय पर आमजन का फीडबैक लिया जाएगा तथा आवश्यकता के अनुसार इनका क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, पार्षद नरेश जोशी,पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष कमल आचार्य एवं अनिल हर्ष आदि साथ रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.