Logo

बोर्ड परीक्षा में नोनिहालों को गर्मी से बचाने के लिए लगाई गुहार मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

,,आईरा वार्ता अख्तर भाई बीकानेर,

बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराडू एवं कार्यकारिणी सदस्य विजय चांडक ने वर्तमान में जारी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पावर कट का समय बदलने बाबत ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में गर्मियों का दौर जारी है और पूरे संभाग में बच्चों की कक्षा 5वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी संचालित हो रही है । विद्युत विभाग द्वारा वर्तमान में बिजली की कमी को देखते हुए प्रात: 8 से 9 बजे तक पावर कट किया गया है जो कि कक्षा 5वीं व 8वीं कक्षा के बच्चों के परीक्षा के समय के दौरान है । पूरे संभाग में ज्यादातर ऐसी स्कूल संचालित हो रही है जिनमें पावर कट के समय बच्चों को गर्मी से बचाने का कोई साधन नहीं है । वर्तमान में बिजली की किल्लत को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा की जा रही कटौती आधारप्रद है लेकिन बोर्ड परीक्षा की हो रही परीक्षाओं तक इसके समय में बदलाव की काफी आवश्यकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.