Bikaner खाजूवाला का बीकानेर से नाता तोडऩे पर उपजा जनाक्रोश दिनभर चलता रहा धरना प्रदर्शन,बंद रहा कस्बे का बाजार
आईरा वार्ता समाचार विज्ञप्ति अख्तर भाई:
खाजूवाला का बीकानेर से नाता तोडऩे पर उपजा जनाक्रोश,दिनभर चलता रहा धरना प्रदर्शन,बंद रहा कस्बे का बाजार
बीकानेर। राज्य सरकार की ओर से चुनावी साल में किये गये नये जिलों के गठन में बीकानेर के खाजूवाला कस्बे को अनूपगढ़ में शामिल किये जाने के विरोध में सोमवार को कस्बे का बाजार दिनभर बंद रहा और संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया । प्रदर्शन के दौरान कस्बे में सीएम अशोक गहलोत के साथ खाजूवाला विधायक एवं केबिनेट मंत्री गोविन्द राम मेघवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी चलती रही। विरोध प्रदर्शन करने वालों में खाजूवाला के ग्रामीण,किसान और व्यापारियों के साथ भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय नेता शामिल रहे। विरोध के लिये गठित संघर्ष समिति शामिल प्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक खाजूवाला को वापस बीकानेर जिले में शामिल नहीं किया जायेगा धरना प्रदर्शन और बेमियादी बंद जारी रहेगा। सोमवार को बंद के दौरान कस्बे के बाजार और मंडी में तमाम दुकाने प्रतिष्ठान बंद रहे,विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा लेकिन एतिहात के तौर पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। वहीं इस मामले को लेकर खाजूवाला विधायक एवं केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल के बयान सामने नहीं आये है,वे सोमवार को नव गठित अनूपगढ़ जिले के शिलान्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल भी रहे ।
: इसे लेकर कस्बे के लोगो का कहना है कि कमजोर जन प्रतिनिधित्व के खाजूवाला को बीकानेर से छीन कर अनूपगढ़ जिले में शामिल कर दिया गया है,इस बारे में कस्बे के आम लोगों की मंशा तक नहीं पूछी गई। विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए बताया कि खाजूवाला को अनूपगढ़ में शामिल किये जाने का विरोध दर्ज कराने के लिये कस्बे के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्व मंत्री से जयपुर में मुलाकात कर उनके समक्ष आपत्ति भी दर्ज कराई,सीएम अशोक और केबिनेट मंत्री गोविन्दराम मेघवाल को भी ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद राज्य सरकार ने खाजूवाला को अनूपगढ़ जिले में शामिल कर दिया। ऐसे में मजबूरन हमें आंदोलन पर उतरना पड़ा है। विरोध में उतरें कस्बे के लोगों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट पुरुषोत्तम सारस्वत, बार एशोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट सलीम खान, एडवोकेट रफीक शाह, रघुवीर सिंह ताखर, शाहबुद्दीन पडि़हार,खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहनलाल सिहाग, कच्ची आढ़त व्यापार के अध्यक्ष रामकिशन कस्वां के अलावा खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के सरपंच,जिला परिषद सदस्य और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

