बीकानेर रंगरेज समाज उत्थान बोर्ड प्रदेश में बनाया जाए मेहबूब रंगरेज
आईरा समाचार बीकानेर बीकानेर। रंगरेज फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहबूब रंगरेज ने रंगरेज समाज के उत्थान के लिए विकास बोर्ड गठन के लिए ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी के मार्फत मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान सरकार के नाम रविवार को ज्ञापन पत्र सौंपा है। जिसमें मेहबूब रंगरेज ने उम्मीद जताई है की मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हरेक समाज के उत्थान हेतु विकास व कल्याण बोर्ड बनाये है ऐसे में आप रंगरेज समाज के आर्थिक विकास, शिक्षा के कल्याण हेतु राजस्थान रंगरेज समाज उत्थान बोर्ड बनाये।इस अवसर पर गरीब,पिछड़ों, अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद करने वाले भाई अमजद खान अब्बासी शहर अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग भी साथ थे। साथ में असलम पेंटर,बाबू पेंटर, मोहम्मद अली, खालिद रंगरेज,अजहरूदीन,शाहिद एवं सलीम मौजूद रहे।

