Logo

Bikaner ऑपरेशन अलर्ट:अपराधियों पर शिंकजा कसने आज सुबह ही एक्शन में आ गई पुलिस

आईरा समाचार बीकानेर। अपराधियों के खिलाफ चलाये गये ऑपरेशन अलर्ट के तहत बीकानेर रेंज पुलिस की टीमें रविवार सुबह सेवरे ही एक्शन में आ गई और  रेंज मुख्यालय से ऑर्डर मिलते ही अपराधियों के ठिकानों पर छापामारी कर उनकी धरपकड़ में जुट गई । कार्यवाही टीमों में एसपी, एएसपी, डीएसपी से लेकर तमाम थानों के प्रभारी और डीएसटी की टीमें भी शामिल रही। रेंज में एक साथ हुई छापामारी की इस कार्यवाही से अपराध जगत में हडक़ंप सा मच गया। ऑपरेशन की मॉनिटरिंग आईजी ओमप्रकाश और चारों जिलों के एसपी खुद कर रहे थे । आईजी ओमप्रकाश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी उमेश मिश्रा और एडीजी क्राईम कंट्रोल दिनेश एमएन के निर्देश पर चलाये गये इस ऑपरेशन में रेंज के चारों जिलों बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व चूरू में अपराधियों की लिस्टे और रूटमेप तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये छापामार अंदाज में कार्यवाही की गई। ऑपरेशन के लिये गठित टीमों में थानों,ऑफिस, पुलिस लाईन, क्यूआरटी, आरएसी के जवानों को भी शामिल किया गया। रेंजभर में 1575 पुलिस अधिकारियों जवानों की 354 टीमों ने 1462 जगहों पर दबिशें देकर 764 अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इनमें फरार अपराधियों के अलावा,स्थाई वारन्टी ,उद्घोषित अपराधी, गिरफ्तारी वारन्ट में वांछित अपराधी भी शामिल है। इनमें 53 वांच्छित अपराधी और 379 ऐसे अपराधी है जो सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर झगड़ेबाजी से कानून व्यवस्था में व्यवधान पैदा कर रहे थे। कार्यवाही में नशे की मदहोशी में गाड़ी चलानें वालों की धरपकड़ भी की गई।
-ऑपरेशन में यह की गई कार्यवाही
आईजी ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान अवैध हथियार रखने वालों के विरूद्ध आम्र्स एक्ट के पांच प्रकरण दर्ज किए गए और पांच अपराधियों को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से चार फायर आर्म्स, 9 कारतूस, 4 कापा, 1 धारदार हथियार जब्त किए गए। इसके अलावा 58 मामले अवैध शराब का धंधा करने वालों के विरूद्ध दर्ज किए गए, जिनमें 46 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जा से 139.52 लीटर देशी शराब व 195 लीटर हथकढ़ शराब, 26 बोतल बीयर बरामद की गई । इसी तरह 34 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किया गया गया, जिसमें गिरफ्तार 39 अपराधियों के कब्जा से 94.65 किग्रा डोडा पोस्त 3485 नशीली गोलियां, 655 ग्राम अफीम, 72 ग्राम स्मैक व 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं  जुआ एक्ट के 56 प्रकरण दर्ज कर 57 अपराधियों को गिरफ्तार किया जाकर 94325 रूपये जुआ राशि जब्त की गई।
———————-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.