Logo

 बीकानेर देहात भाजपा ने जिला कार्यालय में मनाई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती

     आईरा वार्ता अख्तर भाई बीकानेर

बीकानेर। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने जिला कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 131 जयंती पर जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर एक महान विभूति थे जिन्होंने दबे कुचले गरीब व‌र्ग के उत्थान के लिए काम किया।
उन्होंने भारत जैसे लोकतांत्रिक देश के संविधान का निर्माण किया ऐसे महान व्यक्ति को हम आज नमन करते हैं ,बाबा साहेब किसी एक वर्ग के न‌ होकर सभी के लिए आदरणीय है । कार्यकर्म में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, शिव प्रजाप्त, देवीलाल मेघवाल, अरविंद चारण, सरपंच तोलाराम कुकणा, शिव सारस्वत ,श्रवण सारस्वत, विक्रमसिंह सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  इससे पहले बुधवार की सुबह भी 


श्रीडूंगरगढ़ में अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की मूर्ति पर माला और पुष्प चढ़ाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई जयंती लगाए बाबा साहेब जिंदाबाद के नारे ।
इस अवसर पर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत,चैयरमेन मानमल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत,प्रभारी मदनदास स्वामी,जिला मंत्री अरविंद चारण,जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह पंवार, जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया,जितेन्द्र माली,उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी,पार्षद जगदीश गुर्जर,मघराज तेजी,श्याम सुन्दर पुरोहित,विक्रमसिंह शेखावत,गोपाल प्रजापत,रजत आसोपा,युवा मोर्चा से भवानी प्रकाश तावणियाँ,महेन्द्र राजपूत,ओबीसी मोर्चा गौरीशंकर माली,सुरेन्द्र चुरा, एस सी मोर्चा से विष्णु वाल्मीकि,अनिल मलघट ,त्रिलोक नायक,श्याम सुन्दर जोशी,श्याम सुन्दर शर्मा,महेन्द्र गुर्जर आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माला पहनाकर बाबा साहेब को याद किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.