Logo

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का न्याय एवं विधि मंत्रालय मिलने के प्रथम बार बीकानेर पहुंचने भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ स्वागत

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का न्याय एवं विधि मंत्रालय मिलने के प्रथम बार बीकानेर पहुंचने भाजपा संभाग कार्यालय में हुआ स्वागत,

51 किलो की फुल माला पहनाकर कर भाजपा बीकानेर देहात एवं शहर ने किया अभिनंदन

आईरा समाचार बीकानेर। आज मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को विधि एवं न्याय मंत्रालय मिलने के प्रथम बार बीकानेर पहुंचने पर जगह जगह स्वागत हुआ ।उसके बाद केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम का भाजपा संभाग कार्यालय में बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ,शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व भाजपा देहात जिला अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित आदि के नेतृत्व में 51 किलो फुलों की माला पहनाकर विधायक बिहारीलाल विश्नोई , भाजपा पार्षद प्रदीप उपाध्याय, युवा भाजपा नेता राजकुमार पारीक, चौरूलाल सुथार, मुकेश ओझा,सवाई सिंह तंवर, देवीलाल मेघवाल, भंवरदास स्वामी, शिवरतन सारस्वत, श्याम पंचारिया, भंवरलाल जांगिड़, देवीसिंह शेखावत ,श्याम सिंह हाडला, जसराज सिवर ने स्वागत किया।केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुझे विधि एवं न्याय मंत्रालय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जी द्वारा जिम्मेदारी देने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा यह सम्मान मुझे बीकानेर लोकसभा का प्रतिनिधित्व करने पर मिला है इसलिए यह सम्मान बीकानेर की जनता का है बीकानेर की जनता के लिए में हर समय तत्पर रहता हूं और आगे भी रहुंगा। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जो अंतिम छोर बैठे व्यक्ति तक पहुंचती है राजस्थान में गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के आकठ में डुबी हुई इसकी विदाई तय  है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.