Logo

बीकानेर,प्लान इंडिया संस्थान द्वारा 145 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरण

आईरा वार्ता अख्तर भाई  बीकानेर,
आज संस्थान यूनिट बीकानेर द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुरा हुडान में कक्षा 6 ,7, 8 ,के 145 बच्चों को प्लान इंडिया संस्थान के द्वारा शिक्षा किट वितरण किया गया कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी फतेहसिंह सोढा ने बताया कि स्कूल में कक्षा 6 ,7 ,8 के बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने व नियमित करने ,नामांकन वृद्धि के लिए बच्चों को शिक्षा शिक्षण सामग्री वितरण की जा रही है जिसमें स्कूल बैग, कॉपी, रजिस्टर ,जमेट्री बॉक्स, मास्क,पेन ,पेंसिल सहित सामग्री वितरण की गई ओर संस्थान द्वारा गाँवो में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया अभी संस्थान ने स्पोन्सर बच्चे जो 14 से 18 आयू वर्ग के है ओर स्कूल से जुड़े हैं उनको शिक्षा सहयोग के लिए 4000 -4000 रूपयों की सहायता परिवारों को दी है इसी के साथ कार्यक्रम समन्वयक नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्लान इंडिया संस्थान कोविड महामारी के दौरान प्रभावित परिवारों की समय-समय पर मदद कर रही है तथा प्लान इंडिया संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में विशेष सहयोग कर रही है राजपुरा हुडान में कोविड महामारी के दौरान प्रभावित परिवारों को चेक वितरण किया गया तथा परिवारों की आर्थिक मदद के लिए पोषण युक्त खाद्य सामग्री वितरण की गई तथा स्वच्छता के लिए गांव में ओमिक्रोन किट वितरण किए गए समग्र बाल विकास मित्र ओमप्रकाश ने प्लान इंडिया संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिक्षा ,स्वास्थ्य ,आजीविका , महिला सशक्तिकरण, बालिका उच्च शिक्षा, स्वच्छता , कोविड टीकाकरण में सहयोग करने ,टी बी जागरूकता अभियान संचालित कर समुदाय में क्षमता वर्धन का कार्य कर रही है रा.उ.मा.विधालय राजपुरा हुडान के प्रधानाचार्य जगदीश जी पाराशर अध्यापकगण लीलाधर जी,विक्रम जी,शांवरमल जी प्लान कार्यकर्ता ओंकार मल ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे |कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा समिति के ब्लॉक अध्यक्ष हुणताराम व मुखिया बेगाराम ने प्लान इंडिया संस्थान के कार्यक्रम में इस प्रकार सहयोग करने के लिए संस्थान का आभार जताया तथा बताया कि प्लान इंडिया संस्थान स्कूल के बच्चों को दुबारा स्कूल से जोड़ना है आज शिक्षा ही भविष्य है इसी के साथ उपस्थित सभी विद्यालय स्टाफ जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों ने प्लान इंडिया संस्थान के कार्यक्रम की सराहना की तथा संस्थान को धन्यवाद दिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.