प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व को एक परिवार मान के वसुदेव कुटुंबकम मंत्र को चरितार्थ करके जन-जन की सेवा की है -मुकेश ओझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे विश्व को एक परिवार मान के वसुदेव कुटुंबकम मंत्र को चरितार्थ करके जन-जन की सेवा की है -मुकेश ओझा
बीकानेर। रविवार दिनांक 30 अप्रैल 2023 को बीकानेर शहर भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय, प्रदेश,जिला भाजपा संगठन के दिशा निर्देशानुसार अनुसार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड में भारतीय जनता पार्टी जस्सूसर मंडल शहर बीकानेर परिवार में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य के सानिध्य में और मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा के तत्वाधान में धूमधाम से लाइव देखा जस्सूसर मंडल के सभी शक्ति केंद्रों पर मन की बात मे भाजपा संगठन द्वारा दिए गए मापदंड अनुसार कार्यक्रम के बैनर से सुसज्जित किया गया सभी कार्यकर्ताओं को कुमकुम और चावल से तिलक लगाया गए। और चाय पर चर्चा का कार्यक्रम हुआ और साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर धूमधाम से मन की बात का कार्यक्रम लाइव देखा।
सभी शक्ति केंद्र नंबर 4, 5, 6 के सभी कुल 22 बूथों पर जिसमें ओझा भवन, विंग्स एकेडमी, भवानी भवन में मन की बात कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष ,बूथ कार्यकारिणी ,पन्ना प्रमुख, मंडल पदाधिकारी ,शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता गण,कार्यकर्ता द्वारा लाइव देखा गया।
मंडल के प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश जी आचार्य ने कहा कि मन की बात भारत देश में सभी जाति वर्ग देखते और सुनते हैं। पुरे विश्व में मन की बात कार्यक्रम बड़े उत्साह से देखा और सुना जाता हैं। आज पूरा विश्व भारत को सम्मान की दृष्टि से देख रहा है ।
मन की बात कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा ने कहा कि ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात जन भावना के अनुरूप होने के साथ-साथ इससे सामाजिक विकास की दिशा में एकरूपता लाते हुए भारत के सपने को साकार करने में अहम योगदान दिया है, इसलिए यह कार्यक्रम पूरे भारत देश में कन्या कुमारी से लेकर जम्मू-कश्मीर तक संस्कृति का परिचय करवाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसंघ नेता दाऊलाल गहलोत, ब्रह्मानंद गहलोत, गणेश सोनी, मेहताब सिंह राजपुरोहित, राजकुमार पारीक ,पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण व्यास, बलदेव स्वामी, मेघराज मेघवाल, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी,मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार, भारत भूषण भाखर, खेतनाथ, मंडल उपाध्यक्ष भवानी प्रजापत,चंद्र प्रकाश सुथार, प्रभु चौधरी, जुगल किशोर आचार्य, इन्दु वर्मा,मंडल मंत्री अशोक सांखला ,कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी,किशन मूलचंद सोनी, रामसा गहलोत, बाबूलाल ओझा, शिव लालजी ओझा,भंवर लाल ओझा, कोडाराम ओझा, अशोक सारस्वत, एडवोकेट अजय ओझा,राम ओझा,मनोहर ओझा दिनेश चांडक, पुजा सुथार,आशा सुथार, घनश्याम मारु, विशाल गहलोत, विमल चौहान ,बंशीधर व्यास, महावीर प्रजापत,आकाश चांगरा, रामचंद्र कुमावत प्रजापत, महेश ओझा, सहित उपस्थित रहे।
(फोटो 02 बीकानेर शहर भाजपा जस्सुसर मंडल द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम।)