Logo

श्रीरामसर में बुजुर्ग महिला से सरेआम लूट सप्ताहभर पहले सुजानदेसर में भी हुई थी चैन स्नैचिंग

आईरा समाचार बीकानेर। गंगाशहर इलाके में सक्रिय बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा घटना शनिवार सुबह श्रीरामसर गांव में हुई जहां एक बदमाश पैदल जा रही बुजुर्ग महिला के कान में पहना झुमका लूट ले गया । सरेआम हुई इस घटना में बुजुर्गा लहुलुहान भी हो गई। घटना को लेकर पीडि़ता के पौत्र मदन पंवार ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मेरी दादी छोटा देवी अपने घर के नजदीक प्लाट पर जा रही थी। तभी रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन रोका और कान में पहना सोने का झुमका छीन लिया। दादी कुछ समझ पाती, इससे पहले तो वो फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक का पीछा भी किया लेकिन वो फरार हो गया। घटना का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस  मौका स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। इससे पहले बीते सप्ताह सुजानदेसर में हुई वारदात में एक बदमाश बाइक सवार पैदल जा रही महिला के गले से सोने की चैन झपट ले गया था। जानकारी में रहे कि गंगाशहर इलाके में हो रही चोरी,नकबजनी,लूट और चैन स्नैचिंग की वारदातों से आहत सुजानदेसर के लोगों ने पिछले दिनों जिला पुलिस  मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस  अधीक्षक को ज्ञापन भी दिया था। लोगों का कहना है कि इलाके में पुलिस गश्त के नाम पर औपचारितका निभा रही है,इससे बदमाशों और नकबजनों के हौंसले बुलन्द है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.