बीकानेर भाजपा जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत के जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार
बीकानेर भाजपा जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत के जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार बीकानेर आगमन पर भाजपा जस्सूसर मंडल द्वारा भव्य स्वागत-अभिनंदन कर संगठनात्मक रिपोर्ट सौंपी।
बीकानेर आज दिनांक 1 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी जस्सुसर मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश की अध्यक्षता में मंडल प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सत्य प्रकाश जी आचार्य के सानिध्य में जस्सूसर मंडल के कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन प्रभारी श्री दशरथ सिंह शेखावत जी का वृंदावन से लाये भव्य दुपट्टा पहनाकर और धार्मिक पुस्तक अथ शिव पूजा पद्धति भेंट कर अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार आचार्य को पार्टी दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।।अभिनंदन के कार्यक्रम के पश्चात जस्सूसर मंडल की संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट जिला संगठन प्रभारी दशरथ सिंह जी शेखावत को दी गई।।
इस मौके पर दशरथ सिंह शेखावत जी ने कहा कि बीकानेर से गहरा 25 सालों से संगठनात्मक और कार्यकर्ताओं से लगाव रहा है पूर्व में 20 साल पहले मैं बीकानेर संभाग संगठन मंत्री के दायित्व पर संगठनात्मक कार्य चुका हूं।। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रभारी के रूप में बीकानेर में कार्य किया।बूथ सशक्तिकरण अभियान में नमो वॉलिंटियर 10 अप्रैल तक प्रत्येक विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर बुथ कार्यकारिणी और पन्ना प्रमुख का सत्यापन करेंगे, उनके सरल ऐप डाउनलोड करवाएंगे और सरल ऐप में प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख का बायोडाटा डाउनलोड करवाया जाएगा। 6 अप्रैल को भाजपा पार्टी स्थापना दिवस पर बूथों तक कार्यक्रम होंगे। मन की बात कार्यक्रम का 100 वा एपिसोड अप्रैल माह की अंतिम रविवार को होगा जिसमें सभी बूथ शक्ति केंद्रों पर बड़े कार्यक्रम होंगे। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर समरसता दिवस के कार्यक्रम होंगे।
जस्सूसर मंडल के अभिनंदन के कार्यक्रम में उपस्थित जस्सूसर मंडल के प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा ,मंडल के महामंत्री चोरू लाल सुथार, खेतनाथ, वार्ड पार्षद प्रदीप उपाध्याय,बूथ शक्ति केंद्र संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंद्रचंद ओझा ,लक्ष्मी नारायण व्यास, राजकुमार पारीक,सुधा आचार्य जुगल किशोर आचार्य, शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश चांडक ,प्रभु चौधरी, चंद्र प्रकाश करनानी, भगवती स्वामी, जिला उपाध्यक्ष सुषमा बिस्सा, नमो वोलियंटर बलदेव स्वामी , किशन मूलचंद सोनी,मंडल के उपाध्यक्ष भवानी प्रजापत, चंद्र प्रकाश सुथार, जुगल आचार्य, इंदु वर्मा, मंडल मंत्री सुभाष पुरोहित, अशोक सांखला बृजबाला सुथार, शारदा सुथार, पूजा, सुमन, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश करनानी,
सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सादर जानकारी
एडवोकेट मुकेश कुमार ओझा
अध्यक्ष जस्सूसर मंडल
भारतीय जनता पार्टी
बीकानेर शहर
9413883064
9057502004

